फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान मालिक पर छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Thu, 09 Apr 2026 07:45 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में मकान मालिक पर छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। मामले में केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में छात्रा ने मकान मालिक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर हसनगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि वह मूल रूप से लखीमपुर की रहने वाली है। यहां पर हसनगंज में किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। चार अप्रैल को रात 12 बजे वह घर में पढ़ाई कर रही थी, तभी मकान मालिक कमरे का दरवाजा खटखटाने लगा। 

आरोप है कि जब उसने दरवाजा खोला तो आरोपी उससे अश्लीलता करने लगा। विरोध पर दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह से वह खुद को बचाते हुए कमरे से बाहर निकली। इस पर आरोपी हत्या की धमकी देने लगा। अगले दिन उसने थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर चितवन कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें