फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को जमीन दी जाए

विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) का चिंतन शिविर।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की ओर से मंडलस्तरीय किसान चिंतन शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें किसान नेताओं ने सरकार से मांग की कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को आजीविका के लिए उनकी जमीन के बराबर वैकल्पिक जमीन दी जाए। प्रभावित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही सभी तालाबों को नहरों से जोड़ने और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव हरनाम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, प्रदेश प्रमुख महासचिव देवेंद्र कुमार पासी, लखनऊ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, उन्नाव जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला और जिला प्रभारी लखनऊ सहित कई जिलों, तहसीलों और ब्लॉकों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर किसानों ने संगठन की एकता और अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें