वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा।
मलिहाबाद। ग्राम गहदो में रविवार सुबह लगभग 11 बजे राजू यादव के ट्यूबवेल के पास खेत के किनारे अजगर दिखने से हलचल मच गई। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से लगभग डेढ़ मीटर लंबे अजगर को बोरी में कैद करने के बाद पास के जंगल में छोड़ दिया।