फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: किसी भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में करा सकेंगे संपत्ति की रजिस्ट्री, सभी जिला मुख्यालयों पर लागू होगी

Mon, 14 Nov 2022 10:10 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अब जमीन की रजिस्ट्री करवाना बेहद आसान होगा। अब जिला मुख्यालयों में किसी भी रजिस्ट्री ऑफिस में  संपत्ति की रजिस्ट्री आसानी से हो जाएगी। जल्द ही यह व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब जमीन की रजिस्ट्री जिले के किसी भी रजिस्ट्री कार्यालय में की जा सकेगी। मंडल मुख्यालय पर प्रयोग सफल रहने के बाद सरकार इसे जिला मुख्यालय पर भी लागू करने जा रही है।

विज्ञापन


स्टांप एवं निबंधन विभाग ने 12 सितंबर से मंडल मुख्यालयों पर इसका प्रयोग शुरू किया था। नियम बनाया था जमीन की रजिस्ट्री मंडल मुख्यालय किसी भी रजिस्ट्री कार्यालय में की जाए। मसलन यदि किसी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भीड़ है तो आप दूसरे सब रजिस्ट्रार के यहां जाकर अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री करा सकते हैं। भले ही उसके क्षेत्र में आपकी संपत्ति न आती हो।

ये भी पढ़ें - बजट न मिलने से चरमरा गईं वृद्धाश्रम की व्यवस्थाएं, चालू वित्त वर्ष में नौ जिलों को नहीं किया कोई भुगतान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बलिया में गंगा पुल के निर्माण में डुबोये 18 करोड़, घपला सामने आने पर रिपोर्ट दबाने में जुटे अफसर
विज्ञापन


स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल के मुताबिक इस व्यवस्था को जिला मुख्यालय पर भी जल्द लागू कर दिया जाएगा। इसी पर विभाग काम कर रहा है। 

चेक करें वेटिंग लिस्ट: रजिस्ट्रेशन के लिए www.igrsup.gov.in पर जाएं। पूरी डिटेल भरने के बाद रजिस्ट्री के लिए समय अलॉट हो जाएगा। इसमें रजिस्ट्री कार्यालय के साथ ही समय और तारीख दोनों के बारे में बताया जाएगा। आप यह चेक कर सकते हैं कि कहां आपको कितनी वेटिंग मिल रही है। जहां वेटिंग टाइम कम होगा, उस ऑफिस में समय मिल जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें