लखनऊ। आवास विकास परिषद की मोहनलालगंज स्थित सौमित्र विहार योजना में शनिवार से फिर लैंडपूलिंग खुल जाएगी। इससे योजना के लिए करीब 15 हेक्टेयर जमीन और मिल जाएगी, जिससे अधिक लोगों को प्लाॅट मिल सकेंगे। लैंड पूलिंग योजना करीब चार महीने पहले बंद कर दी थी गई थी, लेकिन कुछ किसान रहे गए थे। अब वह भी अपनी जमीन दे सकेंगे।
आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया कि लैंडपूलिंग योजना में परिषद जमीन का अधिग्रहण करने के बजाय आपसी सहमति से जमीन ले रहा है। जिसमें भूस्वामी परिषद को निशुल्क जमीन दे रहे हैं और उसके बदले परिषद उन्हें 25 प्रतिशत विकसित जमीन दे रहा है। इस योजना में भूस्वामियों को उनकी जमीन वापस अधिग्रहण की तुलना में करीब 10 गुना अधिक कीमत मिल रही है।
इससे भूस्वामी जमीन देने के लिए खुद आगे आए हैं। इसके कारण ही परिषद अब तक 85 हेक्टेयर जमीन लैंडपूलिंग योजना के तहत जुटा चुका है। उसके बाद करीब चार महीने से लैंडपूलिंग बंद थी। इस दौरान कुछ भूस्वामी किन्हीं कारणोंवश जमीन देने के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में उनकी जमीन की अधिग्रहण की नौबत आ गई थी, जिससे भूस्वामी परेशान थे और वह परिषद से मांग कर रहे थे कि लैंडपूलिंग की तरह उनकी जमीन भी ली जाए। अब परिषद दोबारा लैंडपूलिंग की योजना खोल रही है, जिससे योजना लांच करने की राह भी आसान होगी और कोई विवाद किसानों से नहीं रहेगा।
फैक्ट फाइल
560 एकड़ की योजना
2,000 प्लाॅटों का पंजीकरण पहले चरण में खोला जाएगा
5,000 से अधिक प्लाॅट योजना में विकसित किए जाएंगे
30 से 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर जमीन की कीमत होगी
80 से 200 वर्ग मीटर तक के होंगे प्लाॅट
योजना में शामिल गांव- मोहारी कला, सिठौली कला व सिठौली खुर्द
Iजो किसान लैंडपूलिंग के तहत पहले जमीन नहीं दे पाए थे, उनके लिए एक और मौका है। इसके लिए 15 नवंबर तक परिषद में आवेदन करना होगा। I
I
- चंदन पटेल, उप आवास आयुक्तI
सौमित्र विहार योजना।
सौमित्र विहार योजना।