अजमतुन्न ने बताया कि उनके कहने पर सोमवार को हसैनन उन्हें इंदिरानगर थाने ले गया और तहरीर दी। उसने रिजवान के खिलाफ गवाही दी थी। इस पर पुलिस ने रिजवान को चौकी बुलाकर फटकार लगाई थी और बकाया किराया देने के साथ ही दो दिन में मकान खाली करने को कहा था।
हसनैन के मुताबिक, वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहता है। बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे वह खाना खाकर नीचे उतर रहा था। तभी रिजवान उसकी पत्नी शाजिया, भाई अन्नू, तीन बहनें व कमर जहां ने उसे दबोच लिया और नीचे कमरे में ले गए, जहां बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। रिजवान व आरोपी महिलाओं ने चाकू व ब्लेड से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
सात के खिलाफ मुकदमा
पुलिस ने हसनैन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हसनैन को 70 टांके लगाए हैं। इंस्पेक्टर संतोष कुशवाहा ने बताया कि तहरीर पर रिजवान, उसकी पत्नी, तीन बहनों, भाई अन्नू और कमर जहां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दबिश दी जा रही है।