फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का बड़ा आरोप: जमीन अधिग्रहण के नाम पर अयोध्या में हो रही संगठित लूट, आम लोगों की संपत्ति ली जा रही

Thu, 09 Jan 2025 04:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने बताया कि अयोध्या में आम लोगों की जमीनों को कौड़ियों के भाव लेकर महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। जमीन अधिग्रहण के नाम पर संगठित लूट की जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में जमीन अधिग्रहण के नाम पर आवास विकास परिषद की ओर से संगठित लूट किए जाने और तानाशाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने पीड़ित आमजनों के पक्ष को लेकर मीडिया से बातचीत की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से अयोध्या में ग्राम शाहनवाजपुर मांझा, शाहनवाजपुर उपरहार, कुढ़ाकेशवपुर मांझा और कुढ़ाकेशवपुर उपरहार में आवासीय समस्याओं का बहाना बनाकर आम जनता की बहुमूल्य जमीन अधिग्रहण के नाम पर हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।

आवास विकास परिषद कौड़ियों के दाम में जमीन लेकर महंगे दामों में जमीन बेच रही है। इससे प्रभावित किसान और भूस्वामी विरोध कर रहे हैं लेकिन आवास विकास भू माफिया की तरह आम जनता की जमीन जबरदस्ती छीनने का कुचक्र रचकर यहां के स्थानीय निवासियों को पूरी तरह मिटाने पर उतारू है। यह पूरी योजना अवैधानिक, अनैतिक, अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संसद की ओर से पारित भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुर्नव्यवथापन में पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के नियमों का पालन किसी भी अधिग्रहण के लिए जरूरी है जबकि आवास विकास सभी स्थापित कानून की धज्जियां उड़ाते हुए मनमाने ढंग से अधिग्रहण करने पर अमादा है। 
विज्ञापन


अयोध्या धाम के सप्तसागर में मनीषा गुप्ता का घर गिराए जाने पर भी विकास प्राधिकरण को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कटघरे में खड़ा किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें