फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में 'ऑल इज वेल' के लिए खुद को 'हीरो' बता रहे लालू प्रसाद

Sat, 31 Dec 2016 07:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव - फोटो : social media
विज्ञापन
सपा में अब सब कुछ ठीक होता नजर आ रहा है तो इसके लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव श्रेय ले रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सपा में चल रहे विवाद से मैं बड़ा चिंतित था। मैंने आज सुबह आठ बजे मुलायम सिंह यादव से बात की और मामले को जिम्मेदारी से निपटाने को कहा। सपा उनकी ही पार्टी है अगर विवाद न सुलझा तो चुनाव में बड़ा नुकसान होगा।

उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि मैंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी फोन पर बात की और उन्हें मुलायम से बात करने की सलाह दी, जिससे कि किसी भी तरह की दिक्कत होने पर इसका फायदा दूसरों को न मिले।
विज्ञापन


मैने मुलायम से गुजारिश की कि पूरे परिवार को एक साथ होना चा‌हिए, जिससे कि सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ा जा सके।

लालू के बयानों से साफ है ‌कि वह सपा में सब कुछ ठीक होने का श्रेय लेना चाहते हैं।
विज्ञापन

समझौते के लिए मध्यस्थता आजम ने की

आजम खां - फोटो : amar ujala
वहीं, सपा में समझौते के लिए मध्यस्‍थता आजम ने निभाई। उन्होंने पहले तो अखिलेश व मुलायम की बैठकों से दूरी बनाए रखी, फिर मुलायम से मिलने के लिए उनके आवास पर गए। आजम ने मुलायम से लगभग एक घंटे तक चर्चा की।

मुलायम से मिलने के बाद आजम सीएम अखिलेश के पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर गए और उन्हें साथ लेकर मुलायम से मिलने उनके घर गए।

अखिलेश व मुलायम के आमने-सामने बैठकर बात करने से समझौता हुआ। मुलायम ने प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को अपने घर बुलाया और बात की।

अब कहा जा रहा है कि सबकुछ ठीक है। आजम ने सुबह ही स्पष्ट कर दिया था कि वह किसी भी बैठक में नहीं जाएंगे और सुलह की भरपूर कोशिश करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें