फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में वरिष्ठों की फौज, किसे खुश करेंगे मोदी?

Fri, 06 Jun 2014 01:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र में ताजपोशी के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने अब राज्यपालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वह दूसरे प्रदेशों के अलावा उत्तर प्रदेश के कई बुजुर्ग नेताओं को राज्यपाल पद का तोहफा दे सकते हैं।

बताते चलें कि इस समय कई ऐसे राज्यपाल हैं, जिनका कार्यकाल खत्म होने में बस कुछ ही समय बचा है, ऐसे में मोदी चाहते हैं कि बुजुर्ग और कद्दावर नेताओं का इस पद के लिए बेहतर प्रयोग किया जा सकता है।

सबसे आगे लालजी टंडन और कल्याण सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं पर है, जिनमें लालजी टंडन, कल्याण सिंह और केसरी नाथ त्रिपाठी का नाम सबसे आगे है।

इन नेताओं को नरेंद्र मोदी राज्यपाल बना सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक पुराने राज्यपाल यदि इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें एक-एक कर हटाया जा सकता है।

हालांकि मोदी सरकार अभी किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहती है।
विज्ञापन

इन दिग्गजों का क्‍या करेंगे मोदी

वरिष्ठ नेताओं को राज्यपाल पद देने के साथ ही यह खबर भी है चर्चा में है कि आखिर नरेंद्र मोदी विनय कटियार, मुख्तार अब्बास नकवी और रमापति राम त्रिपाठी जैसे कद्दावर नेताओं को कौन सी जिम्मेदारी देंगे।

अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ नेता विनय कटियार पार्टी के तेज-तर्रार नेताओं में से एक हैं।

इसके अलावा गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीते योगी आदित्यनाथ भी पार्टी के कद्दावर नेता हैं, जिन्हें अभी तक कोई पद नहीं दिया गया है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लखनऊ से सांसद और गृह मंत्री राजनाथ‌ सिंह के बहुत करीबी माने जाने वाले नेता रमापति राम त्रिपाठी को भी कोई महत्वपूर्ण दायित्व नहीं दिया गया है।

हालां‌कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी को मंत्रिमंडल के विस्तार में कोई न कोई अहम पद दिए जाने की अटकलें तेज हो गईं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें