फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लालजी निर्मल ने सपा पर बोला हमला, बोले- अखिलेश ने दलितों ही नहीं पिछड़े वर्ग के महापुरुषों का भी किया अपमान

Mon, 05 May 2025 04:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विधान परिषद सदस्य डॉ लालजी निर्मल ने सपा पर हमला बोला। कहा कि अखिलेश यादव ने दलितों ही नहीं पिछड़े वर्ग के महापुरुषों का भी अपमान किया। उन्होंने आंबेडकर की पत्नी के नाम पर बने कानपुर देहात जिले से माता रमाबाई का नाम हटा दिया। 
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य डॉ लालजी प्रसाद निर्मल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार को विधान परिषद सदस्य डॉ लालजी प्रसाद निर्मल ने पत्रकारों से बातचीत में सपा अध्यक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने दलित महापुरुषों का ही नहीं, बल्कि पिछड़े वर्ग के नायकों का भी अपमान किया है। उनके नेताओं को दलित और पिछड़ा वर्ग के महापुरुषों से पता नहीं क्यों इतनी चिढ़ है? 

विज्ञापन


डॉ निर्मल ने आगे कहा कि ज्योतिबा फुले दलितों, वंचितों एवं महिलाओं के शिक्षा के प्रबल पक्षधर थे। वह ओबीसी थे, इसलिए अखिलेश ने उनके नाम पर बने जिले अमरोहा से ज्योतिबा फुले का नाम हटा दिया था। यही नहीं छत्रपति साहू जी महाराज के नाम पर बने अमेठी तथा केजी मेडिकल यूनिवर्सिटी से उनका नाम हटा दिया गया। क्योंकि वे दलितों, पिछड़ों के हितैषी थे। इसके अलावा आंबेडकर की पत्नी के नाम पर बने कानपुर देहात जिले से माता रमाबाई का नाम हटा दिया था। 

अखिलेश लगातार डॉ आंबेडकर का अपमान कर रहे हैं

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी राजनैतिक दल ने डॉ आंबेडकर का अपमान नहीं किया। लेकिन, अखिलेश यादव लगातार डॉ आंबेडकर का अपमान कर रहे हैं। डॉ आंबेडकर के चेहरे को काटकर अखिलेश यादव के चेहरे को लगाने पर कहा कि किसी कार्यकर्ता पर जिम्मेदारी डालकर अखिलेश इस अपकृत्य से मुक्त नहीं हो सकते। 

उस समय अखिलेश यादव ताली क्यों बजा रहे थे? 

डॉ निर्मल ने कहा कि अखिलेश यादव को जवाब देना होगा कि उन्होंने मेडिकल कालेज, कन्नौज, हरित उद्यान गोमती नगर, अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डा आलमबाग लखनऊ, तारामंडल रामपुर तथा संभल से भीमराव आंबेडकर का नाम क्यों हटाया। इसके अलावा अखिलेश यह भी बताएं कि सपा के शासन काल में कैबिनेट मंत्री आजम खां गाजियाबाद, हज हाऊस के कार्यक्रम में डॉ आंबेडकर को भू-माफिया बता रहे थे, उस समय अखिलेश यादव ताली क्यों बजा रहे थे? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें