लखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी, उप्र की ओर से आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय कला प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए 285 कलाकारों की 285 कलाकृतियों के छायाचित्र अकादमी को प्राप्त हुए। अकादमी सचिव डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने रविवार को बताया कि अवलोकन के बाद कलाकृतियों के सृजनकर्ताओं को 20 हजार रुपये नगद, प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न दिए जाएंगे। पुरस्कारों का वितरण सोमवार को आयोजित अकादमी के स्थापना दिवस समारोह में किया जाएगा। इसके लिए आशीष कुमार मौर्या मिर्जापुर, शिखा पांडेय लखनऊ, डॉ. अभिलाषा चौधरी कानपुर, साधना वाराणसी, प्रिया मिश्रा बरेली, दीक्षा जायसवाल कानपुर, योगेंद्र कुमार मौर्य मऊ का चयन किया गया हैं। इसके अलावा वर्ष भर हुई अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता भी पुरस्कृत किए जाएंगे।
मिशन शक्ति कला प्रतियोगिता के विजेता
- ‘नवदुर्गा नौ छवियां’ कला प्रतियोगिता में 42 मूल कृतियों से 9 उत्कृष्ट कलाकृतियों को चुना गया है। इन्हें पुरस्कार स्वरूप 9 हजार रुपये, प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए कृति शर्मा गाजीपुर, डॉ. सारिका बाला, डॉ. कुमुद बाला कानपुर, नेहा, शिखा पांडेय, शिमोना अग्रवाल, शालिनी सिंह लखनऊ, साफिया पैकर अलीगढ़, डॉ. सुरभि त्रिपाठी को पुरस्कृत किया जाएगा।
- ‘वर्तमान में महिलाओं एवं बालिकाओं का सशक्तीकरण तथा विकास प्रतियोगिता के 5 उत्कृष्ट कलाकारों की कलाकृतियों को 2,500 रुपये व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कृत होने वाले कलाकारों में अंबिका जायसवाल लखनऊ, भावना सक्सेना आगरा, लीना कुमारी आगरा, प्राची श्रीवास्तव गोरखपुर, रचना बागची उधमसिंह नगर शामिल हैं।
- कोविड-19 अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी के तहत सृजित की गई कृतियों में विपिन कुमार गाजियाबाद, डॉ. संजय कुमार साहनी गाजियाबाद, कृष्णा त्रिवेदी नई दिल्ली, अभिषेक पाल प्रयागराज, अनूप कुमार सिंह कुशीनगर को 15-15 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। शिवम कुमार सेठ वाराणसी, वारणी शुक्ला बरेली, रशमी श्रीवास्तव लखनऊ, सुमित कुमार ठाकुर कानपुर, सीता विश्वकर्मा गोरखपुर को 10-10 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा अयान राघव आगरा, अग्रिमा मिश्रा लखनऊ, अद्विता गुप्ता बरेली, श्रद्धा मैनपुरी और उत्कर्ष सिंह गाजीपुर को 5 हजार का नगद पुरस्कार मिलेगा। सभी को प्रमाण-पत्र देकर 10 फरवरी को पुरस्कृत किया जाएगा।
- संन्यास से औद्योगिक क्रांति की ओर’ विषयक चित्रकार प्रतियोगिता में 49 कलाकारों ने 49 कलाकृतियों का सृजन किया। चयनित पांच कलाकारों की कलाकृतियों को 5 हजार प्रति पुरस्कार राशि, प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इनमें संजय के. राज हमीरपुर, अनस सुल्तान मेरठ, हरि दर्शन मिर्जापुर, प्रियंका देवी चित्रकूट, सुमित ठाकुर नई दिल्ली शामिल हैं।
- जून 2020 में बदलता पर्यावरण विषयक कला प्रतियोगिता गोरखपुर, मेरठ, बरेली, काशी, अवध प्रांत, कानपुर में हुई। प्रत्येक क्षेत्र से 5 पुरस्कारों (6,000 रुपये के 3 और 3,000 रुपये के 2) का चयन किया गया। प्रत्येक क्षेत्र के 5-5 कलाकारों को पुरस्कार किया जाएगा। इनमें गोरखपुर क्षेत्र से शिवम शर्मा, अनंत गुरंग, सीता विश्वकर्मा, उत्तम कुमार पांडेय अयोध्या और शारदा सिंह, काशी क्षेत्र से वीरेन्द्र कुमार, अतुल कुमार सिंह, प्रवीण विश्वकर्मा, कृष्णा सिंह, शिवम कुमार सेठ, अवध प्रांत से रवि कुमार अग्रहरि, नेहा, अंकित पांडेय, डॉ. रचना गुप्ता, डॉ. कुसुमलता गुप्ता (सभी लखनऊ), कानपुर क्षेत्र से बबिता श्रीवास्तव, निशि वर्मा, रिचा सिंह, जयकरन निषाद, अमिता शुक्ला तथा मेरठ क्षेत्र से राजकुमार घोष गाजियाबाद, पूनम लता सिंह मेरठ, राजेन्द्र प्रसाद मेरठ, अंकुश कुमार बुलंदशहर, डॉ मधु बाजपेयी मेरठ शामिल हैं।
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में 10 कलाकारों की कलाकृतियों को 2,500 रुपये नकद, प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इनमें अंकिता कुमारी वाराणसी, दिवाकर आर्य बरेली, पिंकी आगरा, नगमा शेख वाराणसी, सौरभ श्रीवास्तव वाराणसी, सुमित कुमार अलीगढ़, वीरेंद्र श्रीलाल इटावा, पवन कुमार विश्वकर्मा प्रयागराज, आराधना कुमारी सारण बिहार, शिवम सिंह प्रजापति प्रयागराज को चुना गया है।
- गांधी शास्त्री जयंती पर हुई प्रतियोगिता में 10 कलाकारों की कलाकृतियों को 2,500 रुपये नकद, प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इनमें आशा प्रकाश वाराणसी, आकाश गुप्ता मऊ, अनुज मिश्रा चित्रकूट, जूली कुमारी भागलपुर, कुंवर श्रीवास्तव बस्ती, साक्षी अग्रवाल चित्रकूट, शिवम कुमार सेठ वाराणसी, शिवम गुप्ता वाराणसी, श्वेता विश्वकर्मा मऊ, वंदना कोरी प्रतापगढ़ चुनी गई हैं।
- अटल जयंती पर आयोजित ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में 10 कलाकारों की कृतियों का चयन किया गया। इनको 2,500 रुपये नकद, प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इनमें बसंत लाल सिंह प्रतापगढ़, आशीष कुमार प्रयागराज, कुसुमलता गुप्ता लखनऊ, शंभूनाथ गोस्वामी दिल्ली, सुमित कुमार अलीगढ़, अभिषेक यादव उन्नाव, अनंत त्रिपाठी लखनऊ, निशांत कुमार रॉय मऊ, संदीप प्रजापति सीतापुर, यशवंत कुमार चौरसिया गाजीपुर चुने गए हैं।