फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे रहते चिंता की जरूरत नहीं: लाल जी टंडन

Fri, 21 Mar 2014 05:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष को भारी मतों से जिताकर लखनऊ का गौरव बढ़ाऊंगा। वे गुरुवार को चुनाव तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का 24-25 को लखनऊ आना प्रस्तावित है।

वाजपेयी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 23 मार्च को होने वाले स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी सुधीर हलवासिया को वोट देने व दिलाने की अपील की।

बैठक में राजनाथ के पुत्र व पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटियां शीघ्र बनाने को कहा।

महापौर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि राजनाथ सिंह के मैदान में उतरने के बाद विरोधियों में हलचल मच गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें