फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Vidhan parishad: लाल बिहारी यादव होंगे विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष

Fri, 27 May 2022 02:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा की ओर से वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी लाल बिहारी यादव के नाम का प्रस्ताव विधान परिषद को भेजा गया है। शुक्रवार को विधान परिषद की ओर से इस संबंध में आदेश जारी हो गया।
विज्ञापन
लाल बिहारी यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव होंगे। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को उनके नाम का प्रस्ताव भेजा था। जिस पर शुक्रवार को विधान परिषद की ओर से आदेश जारी हो गया। अभी तक नेता प्रतिपक्ष रहे संजय लाठर का कार्यकाल बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया।

विज्ञापन


सपा ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन के बाद संजय लाठर को जिम्मेदारी दी थी, लेकिन वह सबसे कम कार्यकाल वाले नेता प्रतिपक्ष रहे। बृहस्पतिवार को सपा की ओर से वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी लाल बिहारी यादव के नाम का प्रस्ताव विधान परिषद को भेजा गया था।

आजमगढ़ निवासी लाल बिहारी 2020 में एमएलसी चुने गए और इनका कार्यकाल 2026 तक है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्त विहीन गुट) की स्थापना करने वाले लाल बिहारी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रहे हैं।
विज्ञापन


बलिया से मथुरा तक 49 दिन में 1200 किलोमीटर की शिक्षक संदेश पदयात्रा करके सुर्खियों में आए लाल बिहारी शिक्षकों के हितों को लेकर निरंतर संघर्ष करते रहे हैं। अब उनके नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के पीछे आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव भी माना जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें