फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सैन्यकर्मी व दो अन्य के घरों से लाखों की चोरी

Tue, 05 Aug 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चोर सैन्यकर्मी व दो अन्य लोगों के बंद मकानों से लाखों के जेवर और नकदी उठा ले गए। पीड़ितों ने मोहनलालगंज, चिनहट और मड़ियांव थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहनलालगंज के मुरलीनगर निवासी सैन्यकर्मी विनय कुमार अवस्थी रविवार सुबह परिवार के साथ पैतृक गांव रायबरेली गए थे। शाम को लौटने पर उन्हें मेन गेट का ताला टूटा मिला। कमरों का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे पांच लाख के जेवर और 65 हजार रुपये उठा ले गए। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, चिनहट के कमता निवासी अमित कुमार पांडेय के मुताबिक 26 जुलाई को परिवार के साथ आयोध्या गए थे। उसी शाम उन्हें सफाई कर्मचारी ने घर में चोरी होने की सूचना दी। चोरों ने अलमारी के लॉकर में रेख 5.50 लाख रुपये, लाखों के जेवर व कीमती सामान चुरा लिया। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। उधर, मड़ियांव के केशवनगर निवासी सुरेश शुक्ला के मकान से चोरों ने दस हजार रुपये और लाखों के आभूषण पार कर दिए। इंस्पेक्टर मडियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।




दो दुकानों से 4.50 लाख रुपये चोरी

लखनऊ। चोरों ने ठाकुरगंज और बख्शी का तालाब स्थित दो दुकानों से 4.50 लाख रुपये चोरी कर लिए। पीड़ितों ने संबंधित थानों में केस दर्ज कराया है। ठाकुरगंज के माया पुरम निवासी सोनू सोनी के मुताबिक उनकी परचून की दुकान भूहर फाटक के पास है। 31 अगस्त को वह दुकान बंद करके घर गए थे। अगले दिन उन्हें दुकान के शटर का ताला टूटा मिला। चोर दुकान में रखे डेढ़ लाख रुपये चुरा ले गए। उधर, बीकेटी में मानपुर लाला निवासी अतीक के किराना स्टोर से चोरों ने 30 जुलाई को तीन लाख का सामान चुरा लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने मकान में चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ठाकुरगंज के फरीदीपुर का रहने वाला सूरज और श्याम तिवारी है। आरोपियों के पास चोरी किए गए जेवर और 13 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों ने तीन अगस्त को मो. युसूफ के मकान में चोरी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें