फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी से गिरने लगीं हजार और 500 की नोटें, मची अफरातफरी

Wed, 10 Jun 2015 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनैलगंज(गोंडा)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में मंगलवार सुबह एक हैरान करने वाला वाकया हुआ। यहां गोंडा से लखनऊ की तरफ जा रही एक लग्जरी गाड़ी में से लाखों रुपए नीचे गिरने लगे।
विज्ञापन


गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बटौरा बख्तावर सिंह गांव के पास मंगलवार की सुबह लखनऊ की ओर जा रही एक लग्जरी गाड़ी से एक हजार व पांच सौ के नोटों की गड्डियां गिर गईं।

लाखों रुपये देखकर उधर से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों में लूट मच गई। सभी लोग नोट लूटने में जुटे रहे। इस दौरान लग्जरी गाड़ी के पीछे आ रही एक स्कार्पियो में सवार लोगों ने भी सड़क पर बिखरे नोट लूटे।
विज्ञापन


इसकी सूचना पर पुलिस ने स्कार्पियो को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। छानबीन के बाद स्कार्पियों को छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि गोंडा-लखनऊ मार्ग पर करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बटौरा बख्तावर सिंह गांव के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े १० बजे लखनऊ की ओर जा रही एक लग्जरी गाड़ी से एक हजार व पांच सौ रुपये के नोटों की कई गड्डियां अचानक सड़क पर गिरकर बिखर गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

सड़क पर उड़ रहे थे नोट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज हवा के कारण गड्डी के नोट बिखर कर उडऩे लगे। इससे राहगीरों व ग्रामीणों में लूट मच गई। सभी लोग नोट लूटने में जुटे रहे। इसी बीच लग्जरी गाड़ी के पीछे आ रही स्कार्पियो समेत कई लोगों ने अपने वाहन रोक दिए और नोट लूटने लगे।

इसकी सूचना पर कोतवाल करनैलगंज बटौरा बख्तावर पहुंचे, मगर तब तक गांव वाले ही नहीं, स्कार्पियो सवार लोग भी नोट लूटकर भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लूट के दौरान किसी के हिस्से में एक तो किसी के हिस्से में कई नोटें आईं।

 रुपयों के गिरने का सिलसिला करीब आधा किलोमीटर तक चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने नगर के लखनऊ रोड, बस स्टैंड चौराहा, भंभुआ पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई, मगर चेकिंग से पहले गाड़ी आगे निकल गई थी।

कोतवाल करनैलगंज बृजकिशोर यादव ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई, मगर इससे पहले सभी गाडिय़ां जा चुकी थीं। वाहनों की चेकिंग भी कराई गई, मगर कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में किसी की तरफ  से कोई तहरीर नहीं मिली हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें