फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम की भूमि को निजी बताकर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। थानाक्षेत्र में नगर निगम की जमीन को निजी बताकर लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। प्रयागराज के फाफामऊ स्थित गद्दोपुर शांतिपुरम निवासी निर्मला देवी ने सरोजनीनगर के सुरेश रावत, आनंद यादव और सत्यजीत सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

निर्मला के मुताबिक उन्होंने सरोजनीनगर के अमौसी स्थित खसरा संख्या 167 पर 111.524 वर्गमीटर का भूखंड वर्ष 2020 में सुरेश से 450 रुपये प्रति वर्गफीट के हिसाब से खरीदा था। 24 फरवरी 2020 को इसकी रजिस्ट्री कराई।

पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने कुल 5.40 लाख रुपये दिए, लेकिन बैनामे में तीन लाख रुपये का भुगतान दर्शाया गया। निर्मला देवी का कहना है कि बाद में उन्होंने प्लॉट पर चारदीवारी भी बनवाई, जिसे नगर निगम की टीम ने कब्जा बताकर गिरा दिया। जानकारी करने पर निर्मला को पता चला कि जमीन नगर निगम की है। इसके बाद न तो उन्हें दूसरा प्लॉट दिया गया और न ही रुपये लौटाए गए। एसीपी कृष्णानगर के आदेश पर सरोजनीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें