फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लहरपुर को जल्द मिलेगी बस स्टेशन की सौगात

Wed, 20 Aug 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सड़क पर खड़ी रोडवेज बस।
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कस्बे व आसपास के लोगों को जल्द ही बस स्टेशन की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए प्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। एडीएम ने बस स्टेशन के लिए जमीन मुहैया कराने के लिए एसडीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


नगर में रोडवेज बस स्टेशन बनाए जाने को लेकर जनता जनार्दन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संग्राम सिंह पटेल ने 22 जुलाई को मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। इसी क्रम में शासन से डीएम को पत्र भेजा गया था। इसके बाद डीएम ने अपर जिलाधिकारी से जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कराने को कहा था।

एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी को परिवहन निगम बस स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने चिह्नांकन आख्या प्रस्ताव व अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे से निकलने वाली रोडवेज बसों का कोई निश्चित ठहराव न होने के कारण बसों का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। कई वर्षों से रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। कवायद शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें