लहरपुर (सीतापुर)। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की मंगलवार को लखनऊ की टीम ने समीक्षा की। सीनियर प्रोग्राम मैनेजर पाथ डॉ. शोएब व सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेई ने विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया।
रुढ़ा भवनाथपुर व दारानगर में टीम ने घरों में जाकर लोगों से फाइलेरिया से बचाव की दवा के सेवन की जानकारी ली। दारानगर में घर-घर दवा वितरण अभियान के तहत स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को दवा को खिला रही थी। आशा प्रियंका देवी व ब्रह्मकांत मौके पर उपस्थित मिले।
लहरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेई ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ से पाथ संस्था के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर डॉ. शोएब व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की। बताया कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में 227 टीमें घर-घर दवा खिला रही हैं। कार्यक्रम 28 अगस्त तक चलेगा।