फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूकबधिर की पत्नी ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली- कई बार किया गलत काम

Fri, 12 Jul 2019 03:55 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बाराबंकी में मूक बधिर की पत्नी ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को एसपी से शिकायत की है। सीओ सदर ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस के मुताबिक फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपने भाई के साथ बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंची।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका पति मूक बधिर है। ससुर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर ससुर नहीं माना तो पति से शिकायत की लेकिन उसने कुछ नहीं कहा। तीन मई की रात भी ससुर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उस दिन महिला का भाई भी घर में था। महिला के शोर मचाने पर उसके भाई व पड़ोसी ने ससुर के चुंगल से उसे छुड़ाया।

इसके बाद महिला अपने मायके चली गई। पीड़िता का कहना है कि फतेहपुर कोतवाली में शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। एसपी कार्यालय में पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद सीओ सदर राजेश यादव ने फतेहपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें