फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइचः अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल, 13 भट्ठियां फूंकी

Thu, 29 Nov 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शराब जलाती महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अवैध शराब से परिवार के बिखरने और बदहाली से आजिज बंजरिया गांव की महिलाओं ने बुधवार को इसके खिलाफ हल्ला बोल दिया। महिलाओं ने बुधवार को ही नशा मुक्ति वाहिनी नाम से अपना संगठन बनाया और इसके बाद शराब की भट्ठियों पर धावा बोलने निकल पड़ीं। इस संगठन ने एक ही दिन में 13 भट्ठियां जला दीं।

विज्ञापन


महिलाओं ने कहा-अब गांव में किसी को भी न तो शराब पीने देंगे, न ही बनाने देंगे। पुलिस ने अभियान की सराहना करते हुए सभी महिलाओं को एक-एक साड़ी देने का आश्वासन दिया। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया ग्राम सभा के मजरा मोती सिंह पुरवा में कुछ लोग अवैध शराब बनाकर पीते और बेचते थे।

यह सब कुछ वर्षों से चल रहा था। इससे गांव की महिलाएं बहुत परेशान थीं। महिलाओं का कहना है कि पति के आए दिन शराब पीकर घर में आने से मारपीट होती है। बच्चों का भी भविष्य बर्बाद हो रहा है। कई महिलाएं इस अवैध शराब की वजह से विधवा हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इस समस्या कोलेकर महिलाएं नानपारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से मिली थीं। पुलिस ने कई बार गांव में गोष्ठी कर लोगों को नशा छोड़ने की अपील की। यही नहीं महिलाओं को नशा के खिलाफ मुहिम चलाने को कहा। इस पर महिलाओं ने गांव के ही मुन्ना सिंह के संरक्षण में नशा मुक्ति वाहिनी का गठन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें