फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज के बारे सही जानकारी की कमी : डाॅ एस कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डाइबिटीज को लेकर समाज में कई भ्रांतियां फैली हुई हैं। यहां तक कि डाॅक्टर्स भी सालों पुराने टेस्ट और इलाज के सहारे चल रहे हैं, जबकि सही खानपान और इलाज से डायबिटीज से पूरी तरह छुटकारा पाया जा सकता है। ये बातें भारत गौरव सम्मान प्राप्त डाॅ. एस. कुमार ने इंडियन एक्स सर्विस लीग लखनऊ के साथ एमओयू करते समय कहीं।
विज्ञापन

गोखले मार्ग स्थित एप्रोप्रिएट डाइट थेरेपी सेंटर (एडीटीसी) के संस्थापक डाॅ. एस. कुमार और इंडियन एक्स सर्विस लीग लखनऊ के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर ऋषि दीक्षित ने शुक्रवार को एमओयू साइन किए। समझौते के तहत डाॅ. कुमार सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों को विशेष पद्धति से डायबिटीज का उपचार देंगे। यह उपचार सामान्य से कम राशि पर उपलब्ध होगा। सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी इलाज का लाभ लेते हुए अन्य लोगों को इस बारे में जागरूक करेंगे।
इस दौरान लीग अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने अपने साथी से इस विशेष उपचार के बारे में जाना। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए वे डॉ. कुमार से मिले और अपनी पत्नी संग उपचार का लाभ लिया। उनका कहना है कि इस विशेष उपचार का लाभ सभी को मिले, इसे ध्यान में रखकर डाॅ. कुमार की संस्था के साथ एमओयू किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. एस कुमार ने बताया कि डायबिटीज केवल ब्लड शुगर बढ़ने की बीमारी नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई अन्य कारण होते हैं। सही तरीके से विश्लेषण किए बिना मरीजों को अनावश्यक रूप से दवाओं और इंसुलिन पर निर्भर बना दिया जाता है। डॉ. वरुण ने कहा कि यह समझौता केवल एक स्वास्थ्य पहल नहीं, बल्कि हमारे सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक माध्यम भी है। हम अपने पूर्व सैनिकों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एमओयू के दौरान थलसेना से सेवानिवृत्त आरबी सिंह, सेंटर इंचार्ज विनोद अवस्थी, डाइटीशियन ममता पांडेय, अल्का श्रीवास्तव और आईटी विशेषज्ञ राज कमल त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें