फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरडीएसओ पुल से कूदा मजदूर, ट्राॅमा सेंटर में भर्ती

Thu, 19 Feb 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती श्रमिक सुरेंद्र यादव।
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग में आरडीएसओ पुल से बुधवार को एक श्रमिक पुल से नीचे कूद गया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े गंभीर रूप से घायल श्रमिक को एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आलमबाग कोतवाली प्रभारी राम बाबू ने बताया कि बुधवार अपराह्न 3:30 बजे राहगीरों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तालकटोरा रोड पर धोबी घाट कॉलोनी के पास आरडीएसओ पुल के ऊपर से नीचे कूद गया है। घायल की पहचान सुरेंद्र यादव (30) के रूप में हुई। वह मूलरूप से ग्राम गुआईन थाना मछली बाजार जनपद गोंडा का रहने वाला है। वह लखनऊ में रहकर मजदूरी करता है। सुरेंद्र नशे की हालत में था। घायल किन कारणों से पुल से कूदा इसकी जानकारी की जा रही है। ट्रॉमा सेंटर में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। (संवाद)

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती श्रमिक सुरेंद्र यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें