फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 13 Aug 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ईश्वरदीन की माैत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा इलाके के रजौली मोड़, पैकरामऊ स्थित फैक्टरी में मंगलवार को सीतापुर के हमीरपुर निवासी मजदूर ईश्वरदीन (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी मालिक, मैनेजर व ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक की पत्नी छोटी ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छोटी के मुताबिक पति ईश्वरदीन पैकरामऊ, कुर्सी रोड निकट हनुमान मंदिर के पास स्थित रेमिडीज अर्थिंग सिस्टम नाम की फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार सुबह भी वह काम पर गए थे, जहां उनकी मौत हो गई। आरोप है कि प्रबंधक शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे एंबुलेंस से ले जा रहे थे। फैक्टरी में काम करने वाले ईश्वरदीन के बहनोई अतुल ने घटना की जानकारी घर वालों को दी। जबरी खुर्द गांव के पास भतीजे अमित ने एंबुलेंस को रोक लिया। मृतक का कान कटकर लटका हुआ था और खून बह रहा था। सिर पर भी चोट के निशान थे। परिजन व गांव वाले शव लेकर फैक्टरी पहुंचे। हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर गुडंबा पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर गुडंबा के कार्रवाई के आश्वासन पर देर शाम साढ़े आठ बजे लोग शांत हुए। ईश्वरदीन के परिवार में तीन बच्चे सोम, सोनिका व विकास और मां सुखराना हैं।

ईश्वरदीन की माैत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें