फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कालीचरण कॉलेज में प्रयोगशालाओं का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कालीचरण इंटर काॅलेज में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से रसायन, भौतिक व जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं को अत्याधुनिक उपकरणों से नया स्वरूप दिया गया है। इसका उद्घाटन शनिवार को फंड प्रदाता कंपनी यूपीडेस्को की प्रबंध निदेशक नेहा जैन ने किया। उन्होंने कहा कि प्रयोगशालाओं का यह नया स्वरूप विद्यार्थियों को शिक्षा हासिल करने में मददगार साबित होगा। इस मौके पर प्रबंधक इंजी. वीके मिश्रा, प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा, प्रवक्ता राजीव शर्मा, उमाकांत बाजपेई आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन



रंगोली प्रतियोगिता में आरती को प्रथम स्थान

लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय डिग्री कॉलेज में विश्व विरासत सप्ताह के कार्यक्रमों की शृंखला में रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें आरती विश्वकर्मा, नैंसी गुप्ता व नैंसी चौरसिया को क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल हुआ। उन्हें प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र वर्मा ने पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें