फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग ने समय से पहले पूरा किया लक्ष्य : यूपी में रोजगार मेलों में 39 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

Mon, 13 Jun 2022 10:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक श्रम विभाग ने रोजगार मेलों के माध्यम से 39474 युवाओं का चयन किया है, जबकि विभाग की 100 दिन की कार्ययोजना के अनुसार 25000 अभ्यर्थियों के चयन का लक्ष्य था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रम विभाग ने सौ दिन की कार्ययोजना के अनुसार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में समय से पहले लक्ष्य पूरा किया है। मेलों के जरिए युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ ही उन्हें स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया गया है।

विज्ञापन


राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक श्रम विभाग ने रोजगार मेलों के माध्यम से 39474 युवाओं का चयन किया है, जबकि विभाग की 100 दिन की कार्ययोजना के अनुसार 25000 अभ्यर्थियों के चयन का लक्ष्य था। इस समयावधि में 90 रोजगार मेलों के आयोजन के लक्ष्य के सापेक्ष 31 मई तक 320 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। 

इन मेलों के माध्यम से लक्ष्य से करीब 15000 अधिक 39474 अभ्यर्थियों को रोजगार/स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। इस अवधि में 600 कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम के लक्ष्य की तुलना में 759 कार्यक्रम आयोजित किए गएं। इनमें 50 हजार लक्ष्य की तुलना में 67242 प्रतिभागी शामिल हुए। वहीं, श्रम विभाग ने 100 दिन में सेवामित्र पोर्टल पर 4000 कुशल कामगारों के पंजीकरण लक्ष्य से ज्यादा 4887 कुशल कामगारों का पंजीकरण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें