फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला-मार्टीनियर में एक नवंबर से मिलेंगे नर्सरी फार्म, कीमत 5000 रुपए

Thu, 13 Oct 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : Getty
विज्ञापन
ला-मार्टीनियर ब्वॉयज कॉलेज में एक नवंबर से नर्सरी दाखिले के आवेदन फार्म मिलेंगे। इस बार कॉलेज प्रशासन ने आवेदन फार्म की कीमत पांच हजार रुपये रखी है, जबकि पिछले साल इसकी कीमत 1,500 रुपये थी। 
विज्ञापन


सात से 11 नवंबर के बीच फार्म 5500 रुपये और 15 से 18 नवंबर के बीच फार्म 6000 रुपये का मिलेगा। कॉलेज ने शैक्षिक सत्र 2017-18 में दाखिले का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पैरेंट्स को बच्चे के दाखिले के लिए एक नवंबर से प्रिंसिपल कार्यालय में एप्लीकेशन देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद दो नवंबर से आवेदन फार्म मिलने का सिलसिला शुरू होगा। 

फार्म जमा करने के लिए अभिभावकों को केवल 21 नवंबर को एक दिन का मौका मिलेगा। कार्यालय में पंजीकरण के बाद दो नवंबर से कैंपस में आवेदन फार्म ऑफलाइन भी मिलेंगे। पहले तीन दिन आवेदन फार्म की कीमत पांच हजार रुपये, इसके बाद 7 से 11 नवंबर के बीच फार्म की कीमत 5,500 रुपये हो जाएगी। 
विज्ञापन


जबकि 15 से 18 नवंबर के बीच आवेदन फार्म लेने वालों को 6,000 रुपये देने होंगे। कॉलेज के प्रिंसिपल कार्लाइल मैकफरलैंड ने बताया कि  अभिभावक सभी प्रमाणपत्रों के साथ 21 नवंबर को आवेदन फार्म कॉलेज के स्टोबर्ट हाल में जमा कर सकेंगे। फार्म जमा करने के लिए अभिभावकों को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक का मौका मिलेगा। 
शैक्षिक सत्र 2017-18 में कॉलेज में 175 बच्चों का दाखिला दिया जाएगा। आवेदन फार्म लेने के लिए अभिभावकों को गेट नंबर एक से एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन

सिबलिंग होने पर भी नहीं मिलेगी वरीयता

School kids
कॉलेज के प्रिंसिपल कार्लाइल मैकफरलैंड ने बताया कि दाखिले के लिए किसी प्रकार का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। कॉलेज में पहले से पढ़े रहे स्टूडेंट्स को भी दाखिले में वरीयता नहीं दी जाएगी। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि अच्छी तरह निर्देश पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। दाखिले के लिए किसी के लालच में न आएं। एडमीशन के लिए स्कूल में किसी प्रकार डोनेशन आदि नहीं लिया जाता है। 

यह है कार्यक्रम
एक नवंबर- प्रिंसिपल के पास रजिस्ट्रेशन
दो से चार नवंबर- स्टोबर्ट हाल में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कीमत- 5000 रुपये
7 से 11 नवंबर- कॉलेज कार्यालय सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक कीमत- 5500 रुपये
15 से 18 नवंबर- कॉलेज कार्यालय सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक कीमत- 6000 रुपये
21 नवंबर- सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्टोबर्ट हाल में जमा होंगे फार्म 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें