फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के लिए आज से हर आधे घंटे पर मिलेगी बस, जारी किया गया हेल्प लाइन नंबर

Sat, 12 Jan 2019 11:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
कुंभ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए आज से लखनऊ से चलो कुंभ स्पेशल बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। ये बसें हर आधे घंटे पर यात्रियों को मिलेंगी।  इसके लिए परिवहन निगम ने कैसरबाग, चारबाग व आलमबाग बस अड्डों से प्रयागराज के लिए चार सौ बसों के संचालन की योजना बनाई है।
विज्ञापन


कुंभ का पहला शाही स्नान (मकर संक्रांति) 15 जनवरी को है। अव्यवस्था से बचने के लिए परिवहन निगम ने पहले शाही स्नान से पूर्व इन बसों को चलाने का निर्णय लिया है। कुंभ स्पेशल बसें मेला क्षेत्र के पहले गद्दोपुर, देवप्रयाग फाफामऊ के सामने व बेला कछार पार्किंग स्थलों पर श्रद्धालुओं को उतारेगी।

यहां उतरने के बाद श्रद्धालुओं के लिए शटल बसें लगाई गई हैं, जो संगम तक लेकर जाएंगी। इसके लिए न्यूनतम 5 व अधिकतम 15 रुपये किराया तय किया गया है। हालांकि शाही स्नान के बाद शटल बसें यात्रियों को नि:शुल्क पार्किंग स्थल तक लाएंगी। प्रयागराज में बसों की पार्किंग के लिए सात स्थान तय किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

यहां देखें, रूट के हिसाब से बनाए गए पार्किंग स्थल

डेमो - फोटो : डेमो
रूट के हिसाब से बनाए गए पार्किंग स्थल
रूट    पार्किंग स्थल
लखनऊ    गद्दोपुर, देवप्रयाग फाफामऊ के सामने
जौनपुर    रोडवेज वर्कशॉप/प्रयाग ढाबा झूंसी     
वाराणसी    संत निरंकारी आश्रम स्थल रहिमापुर    
मिर्जापुर    आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान नैनी    
रीवा-चित्रकूट    अंध विद्यालय नैनी    
कानपुर    नेहरू पार्क सैन्य भूमि             
अयोध्या-प्रतापगढ़    गद्दोपुर, देवप्रयाग फाफामऊ के सामने 

यहां मिलेगी बसों की जानकारी
श्रद्धालुओं को बसों की जानकारी देने के लिए परिवहन निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। श्रद्धालु प्रयागराज मेला क्षेत्र के क्षेत्रीय कंट्रोल रूम के नंबर 0532-2261208 पर और मेलाधिकारी लखनऊ क्षेत्र के मोबाइल नंबर 9415049624 पर संपर्क कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

करीब तीन दर्जन ट्रेनों का प्रयाग स्टेशन पर होगा अस्थायी ठहराव

- फोटो : डेमो
वहीं कुंभ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब तीन दर्जन ट्रेनों का प्रयाग स्टेशन पर अस्थायी ठहराव होगा। ये ट्रेनें दो मिनट के लिए यहां रुकेंगी। अस्थायी ठहराव 13 जनवरी से शुरू होकर पांच मार्च तक रहेगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यशवंतपुर लखनऊ एक्सप्रेस (12539) रात 2.50 बजे प्रयाग पहुंचेगी।

वह दो मिनट यहां रुकेगी। लखनऊ यशवंतपुर एक्सप्रेस (12540) रात 12.48 बजे प्रयाग पहुंचेगी। इसी तरह यशवंतपुर लखनऊ एक्सप्रेस (22683) दोपहर 1.20 बजे  पहुंचकर दोपहर 1.22 बजे रवाना होगी। लखनऊ यशवंतपुर एक्सप्रेस (22684) रात 12.06 बजे पहुंचकर 12.08 बजे प्रस्थान करेगी।

ओखा वाराणसी एक्सप्रेस (22969) रात 12.01 बजे पहुंचकर दो मिनट बाद रवाना होगी। वहीं, वाराणसी ओखा एक्सप्रेस (22970) रात 12.32 बजे पहुंचकर 12.34 बजे प्रस्थान करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें