फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अटल जयंती की पूर्व संध्या पर आज कुमार विश्वास का एकल काव्यपाठ

विज्ञापन
अटल जयंती की पूर्व संध्या पर आज कुमार विश्वास का एकल काव्यपाठ
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम पांच बजे केजीएमयू के कन्वेंशन सेंटर में सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास का एकल काव्यपाठ होगा। अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से होने वाले इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद बृजलाल, सांसद संजय सेठ, पूर्व सांसद अशोक वाजपेई, विधायक डॉ. नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव, अमरेश कुमार, जयदेवी सहित तमाम जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें