आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने राहुल गांधी के बयान ‘बहुत लोग आते हैं चले जाते हैं’ पर पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि ‘आने जाने वाले वे होते हैं जो गेस्ट हाउस में रुकते हैं। मैं अमेठी का हूं। कार्यकर्ता के घर में रहता हूं। चुनाव जीतने के बाद यहीं स्थाई ठिकाना बनाऊंगा’।
गुरुवार को संजय गांधी अस्पताल के गेस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब राहुल गांधी ने कुमार विश्वास का नाम लिए बगैर कहा था कि ‘बहुत लोग आते हैं चले जाते हैं।
मैं अमेठी का हूं और मुझे यहीं रहना है’। कुमार विश्वास ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है।
आप नेता ने कहा कि आने जाने वाले वे होते हैं जो दो-तीन महीने में एक बार दिखते हैं और ठहरने के लिए गेस्ट हाउस का इस्तेमाल करते हैं। मैं आने जाने वाला नहीं हूं।
अमेठी मेरा घर है और मैने इसे अपना स्थाई ठिकाना बना लिया है। चुनाव जीतने के बाद यहीं स्थाई घर बनाकर रहूंगा और अमेठी वासियों की सेवा करूंगा।