फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की कृति बनीं इलाहाबाद जोन की टॉपर

Thu, 29 May 2014 11:54 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक लाकर पूरे इलाहाबाद जोन में अव्वल रहने वाली छात्रा कृति सप्रा के अनुसार उसने कभी भी पढ़ाई को बोझ समझकर नहीं किया।
विज्ञापन


मनिपाल पब्लिक स्कूल की छात्रा कृति के अनुसार पढ़ाई के टाइम केवल पढ़ाई और मस्ती के समय फुल मस्ती करने में उसने कोई कसर नहीं छोड़ी।

यही वजह है कि उसे अच्छे अंक मिले हैं। आगे चलकर चलकर सिविल सर्विसेज में जाने की इच्छा रखने वाली कृति फिलहाल दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा करना चाहती हैं।

कृति सप्रा के अनुसार हर काम के लिए एकाग्रचित्त रहना बहुत जरूरी है। पढ़ाई पर भी यह बात लागू होती है।

पढ़ाई के बाद जब समय मिलता था तो गाने सुनना, फेसबुक पर आना, मूवीज देखना, एंज्वॉय करने का मौका भी नहीं चूकती थी।

इसके बाद जब पढ़ाई का नंबर आता तो फिर ये सारी चीजें दिमाग से दूर चली जातीं ध्यान केवल पढ़ाई पर होता था।

कृति के अनुसार पढ़ाई करने का सबसे अच्छा तरीका है कि नोट्स बनाकर पढ़ाई की जाए। इससे परीक्षा के समय रिवीजन करने में काफी आसानी होती है।

कृति का कहना है कि उसके पेपर काफी अच्छे हुए थे और उसे अच्छे नंबरों की उम्मीद थी। सिविल सर्विसेज जॉइन करने के पीछे मुख्य वजह व्यवस्था सुधारने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृति के पापा दीपक सप्रा मार्केटिंग मैनेजर और मां राखी शिक्षिका हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें