फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार से बिगड़ा ट्रेनों का हाल, जानिए कौन सी ट्रेन कल नहीं पहुंचेगी लखनऊ

Fri, 17 Nov 2017 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मौसम की मार झेल रही ट्रेनें बृहस्पतिवार को भी अपने बिगड़े शिड्यूल के मुताबिक ही चलीं। जम्मू, पंजाब व दिल्ली की ट्रेनों के काफी विलंब से चलने का कारण दूसरी ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई। शुक्रवार 16 नवंबर को पटना कोटा(13239) पटना स्टेशन से निरस्त रहेगी, इसलिए ट्रेन लखनऊ मंडल में कैंसिल रहेगी। कोटा पटना(13238) 17 नवबंर को कोटा रेलवे स्टेशन से निरस्त रहेगी, जिससे 18 नवंबर को ट्रेन चारबाग स्टेशन नहीं आएगी।
विज्ञापन


ट्रेनों में भीड़भाड़ बढ़ने से जनरल टिकट वाले यात्रियों के स्लीपर बोगियों में कब्जा जमाने से मारपीट भी हुई। ताजा मामला महामना एक्सप्रेस का है। इस ट्रेन के स्लीपर कोच में सफर कर रहे बृजेश सिंह ने बताया कि ट्रेन के शयनयान श्रेणी की बोगियों में बेटिकट व जनरल टिकट यात्रियों ने कब्जा जमा लिया। इसके चलते यात्रियों का बाथरूम व वॉशबेसिन तक पहुंचना मुश्किल हो गया।

बेटिकट यात्रियों ने आरक्षित सीटें कब्जा लीं, जिसकी शिकायत डिप्टी एसएस कॉमर्शियल के मोबाइल पर की, लेकिन मदद नहीं मिली। कमोबेश यही हाल जलियावाला बाग एक्सप्रेस की स्लीपर बोगियों का था, जहां एस 9 में सीट नंबर 2, 3 व 4 पर अपनों के साथ सफर कर रहे विकास सिंह ने बताया कि बेटिकट यात्रियों ने आरक्षित सीटों पर कब्जा जमा लिया है। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। शिकायत के बाद लखनऊ में यात्रियों को उतारा गया।
विज्ञापन


ये ट्रेनें चल रहीं लेट
पटना कोटा (13239) 17 घंटे, सुहेलदेव 15 घंटे, शहीद 16 घंटे, गोरखपुर देहरादून 11.30 घंटे, कोटा पटना (13240) 20 घंटे, 12328 उपासना 6.30 घंटे, अमृतसर हावड़ा 5.30 घंटे, 12356 अर्चना 13.30 घंटे, 12598 सीएसटीएम गोरखपुर 10 घंटे, 13307 गंगा सतलुज 4 घंटे लेट चारबाग पहुंची। इसी क्रम में जलियावालाबाग 9 घंटे, चंडीगढ़ लखनऊ 12 घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस 3 घंटे, 14512 नौचंदी 7.30 घंटे लेट आई। सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ल ने बताया कि पटना कोटा(13239) शुक्रवार 16 नवंबर को पटना स्टेशन से निरस्त रहेगी, इसलिए ट्रेन लखनऊ मंडल में कैंसिल रहेगी। कोटा पटना(13238) 17 नवबंर को कोटा रेलवे स्टेशन से निरस्त रहेगी, जिससे 18 नवंबर को ट्रेन चारबाग स्टेशन नहीं आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें