फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या का 'रानी हौ' पार्क देगा भारत-कोरिया रिश्तों को विस्तार, ये है प्लान

Sat, 23 Dec 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
निरीक्षण करता कोरियाई दल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अयोध्या के सरयू नदी के तट पर बने रानी हौ पार्क के विस्तारीकरण की योजना पर काम शुरू होने की उम्मीद जगी है। हाल ही में कोरिया और प्रदेश सरकार के बीच एक समझौते पर भी बात बनी है। शुक्रवार को कोरिया से आई दस सदस्यीय टीम ने अयोध्या स्थित रानी हौ पार्क का निरीक्षण किया। पार्क के आस-पास स्थित जमीनों को भी देखा, टीम ने रामकथा संग्रहालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम कोरिया की दस सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। टीम की अगुवाई कर रहे गिम हे सिटी के मेयर हौ च्योन मांग ने बताया कि भारत और कोरिया की संस्कृति व इतिहास का आदान-प्रदान हो ऐसी हमारी मंशा है।

दोनों देश की संस्कृति एक साथ मिलकर आगे बढ़नी चाहिए। पर्यटन की दृष्टि से अयोध्या का विकास हो इसके लिए कोरिया सरकार भी प्रयासरत है।

कहा कि महारानी हौ की स्मृति में अयोध्या के सरयू तट पर बने कोरियाई पार्क को और सजाने संवारने की योजना बनी है। पार्क को भव्यतम रूप देने का काम शीघ्र शुरू किया जाएगा। अयोध्या आई कोरियाई आर्किटेक्ट टीम ने पहले ही फाइनल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या व गिमे हे सिटी की गाथा बताएगा पार्क

- फोटो : amar ujala
चार हिस्सों में बनने वाला यह मेमोरियल पार्क अयोध्या व गिम हे सिटी की गाथा बयां करता दिखेगा। मेमोरियल हाल में रानी हौ के बारे में जानकारी देने के लिए कई माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा। पार्क में मिनी थियेटर बनाने का भी प्रस्ताव है। पार्क में दोनों देशों की वास्तु कला का भी संगम नजर आएगा।

सरयू नदी की धार्मिक महत्ता को भी बताने के लिए प्राविधान किया गया है। साथ ही दोनों देशों के ऐतिहासिक वृक्षों को भी रोपा जाएगा। पर्यटन अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि रानी हौ के पार्क को विस्तारित करने की योजना है, इसी सिलसिले में कोरियाई टीम ने अयोध्या पहुंचकर निरीक्षण किया है, शीघ्र ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें