फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, कितने अमीर हैं यूपी के सीएम आदित्यनाथ और उनके मंत्री

Tue, 21 Mar 2017 06:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी ने शपथ लेने के बाद पहली बैठक में ही अपने मंत्रियों से संपत्ति का ब्योरा मांग लिया है। अधिकारियों से भी उन्होंने 15 दिन के अंदर यह ब्योरा देने को कहा है। योगी के मंत्रिमंडल में अधिकतर सदस्य करोड़पति हैं।
विज्ञापन


यह हम उन हलफनामों के आधार पर कह रहे हैं जो मंत्रिमंडल के सदस्यों ने चुनाव में नामांकन के दौरान दिए हैं। मुख्यमंत्री खुद करोड़पति नहीं हैं लेकिन 46 मंत्रियों में से 34 करोड़पति और दस की संपत्ति एक करोड़ से कम है।

सबसे धनी मंत्रियों में राजा जय प्रताप सिंह का नाम सबसे ऊपर है। उनके पास 49 करोड़ पांच लाख से अधिक की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति वाले मंत्रियों में गिरीश यादव हैं। उनके पास 13 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन


गोरखपुर से सांसद व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की कुल संपत्ति 72 लाख 17 हजार रुपये है जो उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में नामांकन के दौरान बताया था।

इतनी है केशव प्रसाद मौर्य की सम्पत्ति

केशव मौर्य, आदित्यनाथ, दिनेश शर्मा (लेफ्ट टू राइट)
इसी तरह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की कुल संपत्ति 2 करोड़ 52 लाख 44 हजार है। उन्होंने 2014 में हलफनामे में यह जानकारी दी है। वह फूलपुर से सांसद हैं।  कैबिनेट मंत्रियों में 22 में से 21 मंत्री करोड़पति हैं जबकि सुरेश खन्ना की संपत्ति 80 लाख रुपये है।

इसी तरह स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्रियों में चार करोड़पति और चार की संपत्ति एक करोड़ से कम है। स्वतंत्र देव सिंह की संपत्ति का ब्योरा हासिल नहीं हो सका। 13 राज्य मंत्रियों में आठ करोड़पति और चार की संपत्ति एक करोड़ से कम है।

मोहसिन रजा की संपत्ति का ब्योरा नहीं मिल सका। दो मंत्री भूपेंद्र चौधरी और महेंद्र सिंह विधान परिषद के सदस्य हैं। इनकी संपत्ति की ब्योरा 2012 में उपलब्ध कराए गए हलफनामे के आधार पर है।

किसके पास कितनी संपत्ति, देखें
मुख्यमंत्री--आदित्यनाथ योगी--72 लाख 17 हजार

उप मुख्यमंत्री--केशव प्रसाद मौर्य--2 करोड़ 52 लाख 44 हजार

दिनेश शर्मा--ब्योरा उपलब्ध नहीं

यहां देखें, कैबिनेट मंत्रियों की सम्पत्ति

जय प्रताप सिंह--49 करोड़  5 लाख 62 हजार
नंद गोपाल नंदी--26 करोड़ 2 लाख 65 हजार
सतीश महाना--20 करोड़ 8 लाख 40 हजार
सत्यदेव पचौरी--11 करोड़ 69 लाख 52 हजार
राजेंद्र प्रताप सिंह--9 करोड़ 48 लाख 53 हजार

सिद्धार्थ नाथ सिंह--9 करोड़ 31 लाख 72 हजार
चेतन चौहान--6 करोड़ 78 लाख 81 हजार
लक्ष्मी नारायण चौधरी--6 करोड़ 29 लाख 48 हजार
आशुतोष टंडन--5 करोड़ 97 लाख 22 हजार
सूर्य प्रताप शाही--4 करोड़ 89 लाख 69 हजार

राजेश अग्रवाल--3 करोड़ 48 लाख 78 हजार
एसपी सिंह बघेल--3 करोड़ 46 लाख 68 हजार
रमापति शास्त्री--2 करोड़ 88 लाख 24 हजार
दारा सिंह--2 करोड़ 75 लाख 71 हजार
बृजेश पाठक--2 करोड़ 37 लाख 67 हजार

रीता बहुगुणा जोशी--2 करोड़ 11 लाख 57 हजार
मुकुट बिहारी वर्मा--2 करोड़ 5 लाख 88 हजार
ओम प्रकाश राजभर--1 करोड़ 68 लाख 45 हजार
धर्मपाल सिंह--1 करोड़ 37 लाख 64 हजार
स्वामी प्रसाद मौर्य--1 करोड़ 27 लाख 80 हजार
श्रीकांत शर्मा--1 करोड़ 4 लाख 69 हजार
सुरेश खन्ना--80 लाख 83 हजार

ये हैं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), देखें- इनकी सम्पत्ति

धर्म सिंह सैनी--6 करोड़ 55 लाख 99 हजार
स्वाति सिंह--2 करोड़ 88 लाख 59 हजार

अनुपमा जायसवाल--2 करोड़ 60 लाख 97 हजार
भूपेंद्र चौधरी--1 करोड़ 30 लाख 85 हजार
महेंद्र सिंह--84 लाख 68 हजार

सुरेश राणा--40 लाख 2 हजार
उपेंद्र तिवारी--38 लाख 95 हजार
अनिल राजभर--35 लाख 95 हजार
स्वतंत्र देव सिंह--ब्योरा उपलब्ध नहीं
विज्ञापन

ये हैं राज्यमंत्री और उनकी सम्पत्तियों का हिसाब

अतुल गर्ग--8 करोड़ 10 लाख 16 हजार
जयकुमार सिंह जैकी--5 करोड़ 18 लाख
रणवेंद्र प्रताप सिंह--3 करोड़ 75 लाख 99 हजार
अर्चना पांडेय--3 करोड़ 8 लाख 42 हजार

बलदेव सिंह--1 करोड़ 98 लाख 61 हजार
संदीप सिंह--1 करोड़ 42 लाख 93 हजार
मनोहर लाल--1 करोड़ 38 लाख 23 हजार

जय प्रकाश निषाद--1 करोड़ 09 लाख 89 हजार
सुरेश पासी--97 लाख 61 हजार
गुलाब देवी--40 लाख 97 हजार

नील कंठ तिवारी--38 लाख 57 हजार
गिरीश यादव--13 लाख 50 हजार
मोहसिन रजा--ब्योरा उपलब्ध नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें