सीबीएसई ने 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए। अनिरुद्घ इस रीजन के टॉपर बने तो गायत्री ओवरऑल टॉपर बनीं।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा सोमवार को घोषित किए गए 12वीं के नतीजों में एक बार फिर से राजधानी के मेधावियों ने अपनी सफलता का परचम लहराया। दिल्ली पब्लिक स्कूल की एल्डिको शाखा के अनिरुद्घ देव ने 98.4 फीसदी अंकों के साथ इलाहाबाद रीजन में टॉप किया।
तो इसी स्कूल की सिमरन चंद्रा और सेंट्रल एकेडमी की विकासनगर शाखा के विशाल सिंह ने 96.8 फीसदी अंकों केसाथ संयुक्त रूप से रीजन में चौथा स्थान पाया। यह तीनों ही छात्र-छात्राएं साइंस स्ट्रीम से हैं। इस साल राजधानी का ओवरऑल रिजल्ट 84.86 फीसदी रहा जो कि पिछले साल से कुछ अधिक है।
२०१४ में लखनऊ का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत ८४.51 फीसदी था। बड़ी संख्या में शहर के छात्र-छात्राओं ने ९० फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।
इस बार के रिजल्ट में 82 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं वहीं इस रिजल्ट में छात्राओं का वर्चस्प पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी रहा।
87.5 छात्राएं ने इस रिजल्ट में पास हुई हैं तो वहीं छात्रों का प्रतिशत 77 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में दिल्ली की गायत्री ने सीबीएसई ऑल इंडिया बोर्ड टॉप किया है। गायत्री को इस एग्जाम 500 में से 496 अंक मिले हैं। यानि 99.2 फीसदी अंकों के साथ गायत्री ने जीत का परचम लहरा दिया है।
गायत्री साउथ दिल्ली के साकेत के न्यू ग्रीनफील्ड स्कूल की छात्रा हैं। गायत्री के मुताबिक उसने नर्सरी से 12 वीं तक कभी कोई ट्यूशन नहीं ली। गायत्री ने सेल्फ स्टडी करके ही परिक्षा की तैयारी की। वे स्कूल की टीचर से गाइडेंस ले लेती रहती थीं।