फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कब से जारी किए जाएंगे टीजीटी-पीजीटी के रिजल्ट

Tue, 18 Aug 2015 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टीजीटी और पीजीटी के परीक्षा परिणामों की डेट घोषित हो गई है। जानिए कब से जान सकेंगे उनके रिजल्ट।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-पीजीटी के पूर्व में घोषित ‘आंसर-की’ की समीक्षा के बाद 20 अगस्त को फाइनल ‘आंसर-की’ जारी की जाएगी। फाइनल ‘आंसर-की’ जारी करने के बाद चयन बोर्ड 21 अगस्त से टीजीटी-पीजीटी के रिजल्ट जारी करना शुरू कर देगा।

चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनिल कुमार ने यह आश्वासन टीजीटी-पीजीटी प्रतियोगी मोर्चा को धरना-प्रदर्शन के दौरान दिया। टीजीटी-पीजीटी परीक्षा जनवरी एवं फरवरी में कराए जाने के बाद भी परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जाने से नाराज अभ्यर्थियों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का घेराव किया।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने टीजीटी-पीजीटी 2013 का परिणाम घोषित करने तथा 2011 की परीक्षा के लिए तिथि घोषित करने के लिए चयन बोर्ड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य प्रवेश द्वार का ताला बंद किए जाने पर अभ्यर्थियों ने ताला तोड़ दिया।

इसके बाद प्रशासन की ओर से एसीएम, सीओ कर्नलगंज और इंसपेक्टर कर्नलगंज ने प्रदर्शनकारियों की अध्यक्ष से वार्ता करवाई। वार्ता के दौरान अध्यक्ष ने बताया कि उनकी ओर से प्रमुख सचिव से इस बारे राय लेने के साथ कानूनी सलाह ली गई थी कि पता चला कि आधे से अधिक सदस्य होने पर रिजल्ट निकाला जा सकता है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि 21 अगस्त से रिजल्ट निकलना शुरू नहीं हुआ तो 24 अगस्त को दोबारा घेराव होगा। प्रदर्शन करने वालों में रिंकू सिंह, विजय सिंह, संतोष सिंह, त्रिवेणी तिवारी, अनुज सिंह, विक्की खान, अनुज पांडेय सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें