फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को समाज के प्रति जागरुक कर रहीं साधना, महिला हिंसा के खिलाफ चलाया अभियान

Fri, 26 Apr 2019 04:51 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
समाजसेवा में जुटीं साधना सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
युवा देश के विकास की रीढ़ हैं, वे राष्ट्र का निर्माण करते हैं। जब वे ही भटक जाएंगे तो देश निर्माण और तरक्की की राह काफी मुश्किल हो जाएगी। युवाओं को सजग और अपने प्रति ईमानदार होने की जरूरत है। शिक्षा ग्रहण करने के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी साधना सिंह युवाओं को यही सीख देते हुए उन्हें समाज के प्रति अपने दायित्यों का निर्वहन करने का संदेश देती है।
विज्ञापन


लखनऊ के हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा साधना सिंह कहती है कि वह खुद भी पहले सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक नहीं थी लेकिन राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने के बाद उसमें व्यापक स्तर पर बदलाव आया। उसे अहसास हुआ कि यदि समाज में कुछ गलत हो रहा हो तो उसके खिलाफ आवाज उठाना या विरोध करना युवाओं का कर्तव्य है।

समाज में यदि कोई जरूरतमंद हो तो उसकी सहायता करना युवाओं की प्राथमिकता होनी चाहिए। युवाओं का समाज के प्रति भी कुछ दायित्व होने चाहिए। साधना ऐसे ही दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगों को महिला हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, शिक्षा, पर्यावरण आदि के प्रति अभियान चलाकर जागरूक करती है।
विज्ञापन

पोस्टर, स्लोगन आदि से लोगों को करती है जागरूक

साधना सिंह - फोटो : amar ujala
पोस्टर, स्लोगन, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से वो लोगों को जागरूक करती है। उसने लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए न केवल जागरूक किया बल्कि प्राथमिक विद्यालयों में जाकर बच्चों को पढ़ाया भी। जो बच्चे अंग्रेजी का एक अक्षर तक बोल नहीं पाते थे उनमें अंग्रेजी के शब्द सीखने की ललक बढ़ गई। गणित आदि विषयों में बच्चों को बेसिक शिक्षा दी। साधना ने बताया कि इन स्कूलों में सारा जोर बच्चों की संख्या को बढ़ाने पर दिया जाता है। यदि गुणवत्ता में ही सुधार किया जाए तो बच्चों की संख्या अपने आप बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

मलिन बस्तियों में चलाया अभियान

साधना सिंह - फोटो : amar ujala
साधना ने अधिकांश जागरूकता कार्यक्रम मलिन बस्तियों में चलाए। खासकर महिला हिंसा और कन्या भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को जागरूक किया। बैनर-पोस्टर और नुक्कड़ नाटकों के द्वारा लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा इन बस्तियों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

साधना ने बताया कि सामाज में योगदान देने के लिए बड़ा काम करने की जरूरत नहीं। छोटे-छोटे कदम उठाने से ही बड़े काम होते हैं। इसके लिए अपने घर और आसपास से ही शुरुआत की जा सकती है। उसने अपनी टीम के साथ कॉलेज के बाहर अभियान चलाकर गुटखा-पान की दुकानों को हटवाया। उसका मानना है कि इससे युवाओं का भविष्य बिगड़ रहा है। यही नहीं जिन दुकानों पर बाल श्रम कराया जा रहा था उनका बहिष्कार भी किया। उनकी टीम के इस प्रयास से बाकी लड़कियों ने भी सीख ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें