फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीकेटी के रामसागर मिश्र चिकित्सालय में घुटना प्रत्यारोपण शुरू, हुई पहली सर्जरी

विज्ञापन
रामसागर मिश्र चिकित्सालय।
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी के साढ़ामऊ स्थित रामसागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में घुटना प्रत्यारोपण शुरू हो गया है। मंगलवार को अपर निदेशक एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. जीपी गुप्ता ने हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ मिलकर बुजुर्ग मरीज का घुटना प्रत्यारोपण किया।
विज्ञापन

इंटौजा राजापुर गांव निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग के दाहिने घुटने में भीषण दर्द हो रहा था। इससे उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत थी। परिजनों ने कई अस्पतालों में दिखाया, मगर राहत नहीं मिली। तीन दिसंबर को उन्हें रामसागर मिश्र चिकित्सालय लाया गया तो हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने जांच कराई, जिसमें ऑस्टियो आर्थराइटिस (जोड़ों का दीर्घकालिक रोग, जिसमें जोड़ों के अंत में मौजूद सुरक्षात्मक उपास्थि टूट जाती है और हड्डियां आपस में रगड़ती हैं। इससे दर्द, सूजन, अकड़न और गतिशीलता में कमी आती है) की पुष्टि हुई। इस पर उन्होंने घुटना प्रत्यारोपण की सलाह दी। सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि अपर निदेशक एवं आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. जीपी गुप्ता ने बीते दिनों अस्पताल का दौरा लिया था। इसी दौरान घुटना प्रत्यारोपण पर चर्चा हुई। मंगलवार को डॉ. जीपी गुप्ता व डॉ. अशोक कुमार ने मिलकर मरीज का घुटना प्रत्यारोपण किया।
डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि अब अस्पताल में नियमित रूप से घुटना प्रत्यारोपण होंगे। सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि चिकित्सालय में पहली बार घुटना प्रत्यारोपण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें