सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं व पुरस्कार और प्रमापपत्र के साथ विजेता।
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय (केकेसी) में आयोजित 24वीं अंतर महाविद्यालयीय युवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘दिव्यांकुर-2026’ का मंगलवार को समापन हुआ। ओवरऑल ट्रॉफी मेजबान केकेसी को मिली। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. योगेंद्र उपाध्याय ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए।
उन्होंने कहा कि संस्कार और कौशल से समृद्ध युवा राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। सांस्कृतिक गतिविधियां उनके सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। इतिहासकार डॉ. रवि भट्ट और संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. बीएल शर्मा ने भी विचार रखे। प्राचार्य प्रो. केके शुक्ल और सांस्कृतिक समिति की संयोजक प्रो. अलका शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय आयोजन में 20 से अधिक महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने 22 प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। संचालन डॉ. विजय राज श्रीवास्तव ने किया।
इन्होंने मारी बाजी
स्टॉल सजावट में पारुल सिंह की टीम, एकल गायन में सृष्टि श्रीवास्तव और प्रश्नोत्तरी में सत्यम-अंकुश की जोड़ी प्रथम रही। कहानी लेखन में संध्या शर्मा, वाद-विवाद में तनीषा सिंह-सौम्या पटेल और सुगम संगीत में सुधांशु राय ने बाजी मारी। चित्रकला में संस्कृत पांडे, स्वरचित काव्य में मानस बाजपेयी और लघु फिल्म निर्माण में आदर्श-शिखर-तनीषा की टीम प्रथम रही। मटकी सजावट में संध्या-पुष्पलता, भारतीय परिधान उत्सव में नंदिता की टीम और वाद्य यंत्र वादन में अंश ने पहला स्थान हासिल किया। नुक्कड़ नाटक में दीपक विश्वकर्मा की टीम विजेता बनी।