फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग महोत्सव : आज घंटाघर आइए...पतंग उड़ाते हैं, मकर संक्रांति के मौके पर अमर उजाला का रंगारंग कार्यक्रम

Sun, 14 Jan 2024 12:37 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मकर संक्रांति और लोहिड़ी के मौके पर नगर निगम के सहयोग से अमर उजाल रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है जिसमें आमजन से शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन
पतंग महोत्सव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘अमर उजाला’ मकर संक्रांति और लोहड़ी के मौके पर नगर निगम के सहयोग से रविवार को चौक के घंटाघर पर पतंग महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। सुबह 11 बजे से होने वाले कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि और दानिश आजाद अंसारी विशिष्ट अतिथि होंगे।

विज्ञापन


महोत्सव में पतंगों की कलाबाजियों के साथ ही सभी के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। तो किड्स जोन में बच्चे मुफ्त में झूलों का लुत्फ ले सकेंगे। वहीं चौक सराफा एसोसिएशन के सहयोग से तहरी भोज भी होगा। शाम 6 बजे ‘नई शक्ति, नई सोच’ समेत तमाम संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं पंजाबी परिवेश में लोहड़ी की धूम मचाएंगी।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम : 11 बजे से गीत, संगीत और नृत्य। नामचीन कलाकार मनोरंजन के लिए मौजूद रहेंगे।

लोहड़ी: शाम 6 बजे तमाम पंजाबी संगठन आपके बीच ढोल-नगाड़ों के साथ लोहड़ी मनाने को मौजूद रहेंगे।

- पतंगबाजी में मांझे के इस्तेमाल का अमर उजाला विरोध करता है और इस आयोजन में मांझे का कतई उपयोग नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें