फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में सुधार के लिए खुलकर नेताओं के खिलाफ आए कीर्ति आजाद, जमकर बरसे

Tue, 06 Sep 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कीर्ति आजाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सांसद एवं पूर्व टेस्ट क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने बेबाक अंदाज में खेलों से राजनेताओं को दूर होने की नसीहत दी। शहर में आयोजित केडी सिंह बाबू अवॉर्ड फॉर एक्सिलेंस देने पहुंचे आजाद ने लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को जल्द से जल्द लागू करने की बात भी कही।
विज्ञापन


अश्वमेघ सृजन संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अलावा देश के सभी खेल संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जब तक खेलों एवं खिलाड़ियों से नेताओं से दूर नहीं किया जाएगा, तब तक खेलों का उत्थान नहीं हो सकता।

मैं किसी की खिलाफत नहीं कर रहा, लेकिन देश में खेलों का कद बढ़ाने के लिए यह करना आवश्यक है। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को जल्द लागू करने पर जोर देते हुए आजाद ने कहा कि बीसीसीआई में तमाम ऐसे लोग है, जो राजनीति करके लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू नहीं करवाना चाहते। सभी बचाव के प्रयास में लगे हुए हैं, जो बिलकुल भी तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खेलों में सफलता के लिए इन बातों पर दिया जोर

कीर्ति आजाद - फोटो : amar ujala
समारोह में सम्मान पाने वाले नौ प्रशिक्षक एवं 13 पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए सांसद ने कहा कि यहां आकर सम्मान लेने वाले सभी को बहुत बधाई। आगे भी वे इसी तरह खेलों से जुड़कर काम करते रहे।

मौजूद बच्चों से भी कहना चाहूंगा कि खेलों से जुड़ने के लिए समर्पण, संकल्प एवं प्रेरण बहुत जरूरी है। इसलिए किसी भी खेल को अपनाते वक्त इन बातों पर जरूर ध्यान दे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा एवं सचिव तनवीर अहमद सिद्दीकी समेत अन्य मौजूद रहे।

इनका हुआ सम्मान
प्रशिक्षक- डगलस शेफर्ड, गोपाल सिंह, मोहम्मद रजा, निशित दीक्षित, दलजीत सिंह, विमला सिंह, रूपा चौरसिया, रागिनी दीक्षित, पूर्व खिलाड़ी- शकील अहमद, सैयद अली, सुजीत कुमार, जसविंदर सिंह, महेन्द्र सिंह वोरा, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, बीएस नेगी, आरपी सिंह, रजनीश मिश्रा, रजनीश सिंह रावत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें