फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाई के दामाद के पेट में घोंपी कृपाण, बीच-बचाव में भतीजी भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। अमौसी के शिवकला लॉन के पास बुधवार शाम पारिवारिक विवाद के चलते अमरजीत सिंह ने अपने भाई के दामाद अक्षत के पेट में कृपाण (चाकू) घोंप दिया। पति अक्षत पर हमला होते देख जब उनकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी हमला किया और भाग निकला। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी के खिलाफ उसकी भाभी ने सरोजनीनगर थाने में हत्या का प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शिवकला लाॅन के पास रहने वाली गुरमीत कौर ने बताया कि बुधवार को उनका उनका दामाद अक्षत और बेटी हरप्रीत घर पर थीं। शाम करीब चार बजे देवर अमरजीत घर आ धमका और पुरानी बात को लेकर दामाद और बेटी से विवाद करने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमरजीत सिंह ने अपनी कृपाण (चाकू) निकाली और दामाद के पेट में घोंप दी। दामाद लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़ा। बेटी ने बीच-बचाव की कोशिश की तो अमरजीत ने बेटी की पीठ पर कृपाण से हमला कर दिया। दोनों अचेत होकर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। पड़ोसियों की मदद से आनन-फानन दामाद और बेटी को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दोनों को लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया। गुरमीत का कहना है दामाद और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की दो टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें