फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता अभियान में बच्चों ने मचाई धूम

Tue, 26 Nov 2013 09:50 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय न्यास, सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार व चेतना, राज्य नोडल एजेंसी केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जागरूकता अभियान के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही।
विज्ञापन


इस अवसर पर निशक्त बच्चों की प्रतिभाओं को खूब सराहा गया।
अलीगंज के चेतना संस्थान भवन में आयोजित जागरूकता अभियान के तहत सांस्कृतिक समारोह में विशेष वर्ग के बच्चों ने खूब मस्ती की और विभिन्न गीतों की धुनों पर थिरके।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय के संयुक्त सचिव अजय कुमार लाल ने कहा कि प्रतिभाएं सही राह पर बढ़ें, इसलिए सरकारी योजनाओं जैसे समर्थ योजना, संरक्षण योजना व निरामया स्वास्थ्य बीमा के प्रति जागरूक रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें