फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुजफ्फरनगर में बच्चे मर रहे, सरकार मौज-मस्ती में'

Fri, 10 Jan 2014 08:36 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर में ठंड से बच्चे मर रहे हैं और संवेदनहीन प्रदेश सरकार सैफई में मौज-मस्ती कर रही है।
विज्ञापन


इससे गंदा काम कोई और नहीं हो सकता। सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये इस मौज-मस्ती में लुटा दिए गए। मुलायम सिंह यादव एक बहरूपिया हैं, वे कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। इस सरकार में लोकलाज भी खत्म हो गई है।

केंद्रीय मंत्री बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, मैंने प्रदेश सरकार को मुजफ्फरनगर पीड़ितों की मदद के लिए अपने मंत्रालय की ओर से 10 करोड़ देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे सीएम रिलीफ फंड में इसे देने के लिए तैयार हैं, बशर्ते प्रदेश सरकार पहले उन लोगों की सूची प्रदान करे जिन्हें यह मदद दी जाएगी।

कहीं ऐसा न हो कि सरकार अभी गांव में मुजरा करा रही है बाद में ससुराल में इसी पैसे से मुजरा करा दे। एक प्रश्न के जवाब में बेनी ने कहा कि जितने प्रदेश में गुंडे हैं वे सपा में ही हैं। ऐसे में गुंडागर्दी कैसे रुकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें