फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भंगुर हड्डी रोग से पीड़ित महिला की किडनी से निकाली गई पथरी

विज्ञापन
पीड़ित महिला के साथ डॉक्टर।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के डाॅक्टरों ने महज तीन फुट लंबी 36 वर्षीय महिला की जटिल सर्जरी करके उसे राहत दी है। भंगुर हड्डी रोग से पीड़ित महिला की किडनी में पथरी थी। भंगुर हड्डी रोग में ओपन सर्जरी करना खतरनाक होता है। मामूली हरकत से हड्डी टूटने का खतरा रहता है। ऐसे में दूरबीन विधि से महिला की सर्जरी की गई।
विज्ञापन

गोमतीनगर स्थित निजी अस्पताल के डाॅ. आदित्य के शर्मा ने बताया कि स्तुति नाम की महिला ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा नाम की बीमारी से पीड़ित थी। इसे भंगुर हड्डी रोग भी कहते हैं। यह दुर्लभ आनुवंशिक रोग है, जिसमें हड्डियां अत्यधिक नाजुक हो जाती हैं और मामूली हरकत भी फ्रैक्चर का कारण बन सकती है। महज तीन फुट लंबी स्तुति की हालत पारंपरिक सर्जरी के लायक नहीं थी। ऐसे में दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया गया।
भंगुर हड्डी रोग की वजह से उनकी किडनी में भी हड्डी के टुकड़े जमा हो गए थे। इससे मामला और जटिल हो गया था। यह सर्जरी मरीज को पीठ के बल लिटाकर की गई। इससे शरीर पर कम दबाव पड़ा। जरा सी गलत पोजीशन होने पर फ्रैक्चर का खतरा था। स्तुति की टेढ़ी रीढ़ और हड्डियों की समस्या के कारण किडनी तक पहुंचना बेहद मुश्किल था, इसलिए सर्जरी के दौरान बार-बार उनकी स्थिति को ध्यान से व्यवस्थित करना पड़ा। सर्जरी के बाद स्तुति को स्थिर स्थिति में छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें