बख्शी का तालाब। इटौंजा में शुक्रवार को दो लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी का अपहरण कर लिया। उसी रात पीड़िता को आलमबाग में छोड़कर भाग निकले। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
इटौंजा के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक, उनकी बेटी सरकारी स्कूल में 11वीं की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर वह कोचिंग गई थी। रेलवे स्टेशन के पास नितिन व अनुराग तिवारी टेंपो से पहुंचे और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेटी को अगवा कर लिया। उससे छेड़छाड़ की और रात 12 बजे आलमबाग बस अड्डे के पास छोड़कर भाग निकले।
किशोरी की मां के मुताबिक शुक्रवार दोपहर एक बजे कोचिंग से कॉल आने पर पता चला कि बेटी वहां नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो थाने पर शिकायत की। रात 12 बजे आलमबाग पुलिस ने छात्रा के पिता और मामा को उसके बस अड्डे पर होने की बात बताई। एसीपी बीकेटी ऋषभ रुणवाल के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है।