लखनऊ। दुबग्गा में आसरेहीन पीरनगर में रहने वाले ऑटो चालक मुंशी सिंह (50) ने शुक्रवार देर रात फंदा लगा लिया। सुबह जब परिजनों ने आवाज लगाई, पर जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांका तो उनका शव फंदे से लटका मिला। उनके रिश्तेदार ने बताया कि डेढ़ साल पहले मुंशी को गले में कैंसर हो गया था। इससे परेशान होकर उन्होंने जान दे दी।