फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर लखनऊ ले जाकर पांच दिन तक दुष्कर्म, केस दर्ज

Mon, 05 Feb 2024 06:32 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में लखनऊ ले जाने का आरोप है। युवती की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जरवल रोड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर युवक अपने साथ लखनऊ ले गया। जहां उसने एक कमरे में बंद कर युवती के साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। इस दौरान किसी तरह उसके चंगुल से आजाद हुई युवती लखनऊ के मदेयगंज थाना पहुंची और आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने जरवलरोड पुलिस से संपर्क कर युवती को उनके हवाले किया। जरवलरोड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती बीते 23 जनवरी को खरीदारी के लिए बाजार गई थी। युवती का आरोप है, कि इस दौरान इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अंकुर यादव उसे मिला। जिसने उसका सामान खरीद कर रखने और उसके साथ चलने पर उसे देने की बात कही।

आरोप है कि इस दौरान उसने युवती को मिठाई में मिला कर नशीला पदार्थ खिलाया और उसे लेकर लखनऊ चला गया। जहां इंजीनियरिंग चौराहे के पास एक कमरे में उसके साथ लगातार पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। 28 जनवरी की रात मौका पाकर वह घर से निकली और उसने अपनी आपबीती एक राहगीर को बताई जिसके बाद राहगीर ने उसे खाना खिलाया और फिर मदेयगंज थाना ले गया।
विज्ञापन


जहां पुलिस ने युवती के पिता व जरवलरोड पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होने पर युवती के पिता के होश उड़ गए। जरवलरोड पुलिस के साथ पहुंचे युवती के परिजन उसे लेकर घर पहुंचे। युवती की तहरीर पर रविवार की रात पुलिस ने आरोपी अंकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

जरवल रोड थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद का कहना है कि युवती की तहरीर पर आरोपी अंकुर यादव पर दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें