फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खालसा साजना दिवस, बैसाखी समागम मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में खालसा साजना दिवस और बैसाखी समागम धूमधाम से मनाया गया। शुरुआत सहज पाठ से हुई। स्त्री सत्संग सभा गुरुद्वारा इंदिरानगर की ओर से सुखमणि साहिब जी का पाठ और गुरबाणी कीर्तन किया गया।
विज्ञापन

हजूरी रागी जतिंदर सिंह ने कीर्तन गायन किया। हेड ग्रंथी राजवीर सिंह ने वैसाखी का महत्व बताया। बच्चों ने भी गुरबाणी कीर्तन किया। सेवादारों को गुरु घर का सिरोपा भेंट किया गया। दीवान की समाप्ति पर गुरु का लंगर बांटा गया। श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा इंदिरानगर के सेवादार सरदार जसवंत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी और श्रद्धालुओं ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें