फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती पर कार्य परिषद की मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में इसी साल नर्सिंग अधिकारी के 733 पदों पर भर्ती होगी। केजीएमयू कार्य परिषद ने मंगलवार को हुई बैठक में इस पर मुहर लगा दी। बैठक में सामान्य प्रशासन से संबंधित अन्य मामले भी रखे गए।
विज्ञापन

केजीएमयू मीडिया सेल के फैकल्टी इंचार्ज प्रो. केके सिंह ने बताया कि नर्स की भर्ती पर कार्य परिषद ने मुहर लगा दी है। प्रवेश परीक्षा के आधार पर भर्ती की जाएगी। उम्मीद है कि अगले चार महीनों में इसकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
आवेदन ऑनलाइन हो रहे हैं। अंतिम तारीख 14 मई है। बीएससी नर्सिंग या डिप्लोमा इन जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी का कोर्स कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 2,360 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अनुसूचित जाति और जनजाति के अभ्यर्थियों को 1,416 रुपये फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने में मिलेगी मदद
केजीएमयू में मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए संस्थान कई स्तर पर काम कर रहा है। प्रदेश सरकार ने मशीन-उपकरण मद में 350 करोड़ रुपये दिए हैं। इस राशि से मशीन उपकरण खरीदे जा रहे हैं। इलाज के लिए नए वार्ड बनाए जा रहे हैं। ऐसे में नए नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती से इलाज की व्यवस्था दुरुस्त होगी।

डॉक्टर के सौ पदों पर भर्ती जल्द
केजीएमयू में नर्सिंग और टेक्नीशियन के साथ ही डॉक्टरों के करीब सौ पदों पर भर्ती होनी है। यह भर्ती भी इसी साल शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में केजीएमयू में डॉक्टर, नर्स और तकनीशियनों सभी की भर्ती हो जाएगी। इससे इलाज में आसानी होगी और मौजूदा कर्मियों पर दबाव कम होगा।
नर्सिंग के साथ तकनीशियन के पदों पर भर्ती
केजीएमयू में नर्सिंग के साथ ही टेक्निकल अफसर, रिसेप्सनिस्ट और टेक्नीशियन समेत कुल 17 प्रकार के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसकी आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। जल्द ही इसकी परीक्षा होनी है। इन कैडर के करीब 300 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। इससे खरीदी जा रही मशीन के संचालन में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें