फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के चीफ प्रॉक्टर ने छोड़ा संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रोफेसर और संस्थान के प्रॉक्टर प्रो. क्षितिज श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उन्होंने निजी कारण बताया है। वह तीन महीने तक अब नोटिस अवधि में काम करेंगे।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से सरकारी संस्थानों से डॉक्टरों का पलायन जारी है। इस कड़ी में अब न्यूरो सर्जरी के प्रो. क्षितिज श्रीवास्तव का नाम भी जुड़ गया है। न्यूरो सर्जरी विभाग की ओपीडी में रोजाना 250 से अधिक मरीज आ रहे हैं।
इसके अलावा प्रदेश भर से सड़क और अन्य दुर्घटना के गंभीर घायल भी ट्रॉमा सेंटर आते हैं। सिर की चोट वाले घायलों की सर्जरी भी न्यूरोसर्जन ही करते हैं। ब्रेन हैमरेज के गंभीर मामलों में भी तुरंत सर्जरी की जरूरत होती है। इसलिए न्यूरोसर्जन पर काफी दबाव रहता है।
विज्ञापन

चर्चा है कि एक कॉरपोरेट से अच्छा पैकेज मिलने की वजह से प्रो. क्षितिज ने इस्तीफा दिया है। यह भी कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी की नियुक्ति संस्थान में न हो पाना भी इस्तीफे की एक वजह है। बहरहाल, अगले तीन महीने तक नोटिस अवधि में वे संस्थान से जुड़े रहेंगे। केजीएमयू के न्यूरोसर्जरी विभाग में अभी नौ डॉक्टर थे। इस्तीफे के बाद अब यह संख्या आठ रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें